तमिलनाडु में अब क्या चल रहा? TVK ने DMK पर लगाए खरीद-फरोख्त के गंभीर आरोप; कहा- विधायकों को 50 करोड़ तक की पेशकश

Tamil Nadu Horse-Trading Bid: तमिलनाडु के मंत्री एवं टीवीके नेता आर. निर्मल कुमार ने द्रमुक नेतृत्व पर उनकी पार्टी के विधायकों को लुभाने के लिए खरीद-फरोख्त के प्रयास का आरोप लगाया।

Tamil Nadu Horse-Trading Bid: तमिलनाडु के मंत्री एवं टीवीके नेता आर. निर्मल कुमार ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) नेतृत्व पर उनकी पार्टी के विधायकों को लुभाने के लिए खरीद-फरोख्त के प्रयास का आरोप लगाया और कहा कि इस संबंध में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

Vijay

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय (फाइल फोटो)

TVK विधायक ने दर्ज कराई थी शिकायत

कुमार ने कहा कि तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) के एक विधायक द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर नरेश नामक एक व्यक्ति समेत तीन लोगों को 'खरीद-फरोख्त' के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने दावा किया कि नरेश को ''द्रमुक नेता वी. सेंथिल बालाजी और उनके भाई अशोक'' का ''करीबी'' बताया जाता है।

End of Feed