Reasi Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के रियासी में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन TRF यानी द रेजिस्टेंस फ्रंट ने ली है। टीआरएफ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए हमले की जिम्मेदारी ली है। रियासी आतंकी हमले में 9 लोगों की मौत हुई है और 33 घायल हुए हैं। आतंकियों को पकड़ने के लिए सेना ने सर्च अभियान शुरू किया है और एनआई भी मामले की जांच में लगी है।
रियासी में आतंकी हमला
ये भी पढ़ें- Reasi Terrorist Attack: आतंकियों ने गुफाओं में ली है ट्रेनिंग, हमले के पीछे दो पाकिस्तानी आतंकी
आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) पहले भी कश्मीर में आतंकी हमलों को अंजाम दे चुका है। ये आतंकी संगठन 2019 में वजूद में आया था। गृह मंत्रालय इस पर प्रतिबंध भी लगा चुकी है। बताते हैं कि टीआरएफ हाफिज सईद के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ है। टीआरएफ सिर्फ एक चेहरा है और इन हमलों को लश्कर के आतंकी ही अंजाम देते हैं।
व्यापक खोज अभियान शुरू
अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन और खोजी कुत्तों समेत निगरानी उपकरणों से लैस सुरक्षा बलों ने जिले और आसपास के इलाकों में व्यापक खोज अभियान शुरू किया है। सूत्रों ने बताया कि हमले में शामिल आतंकवादियों के राजौरी और रियासी के ऊपरी इलाकों में छिपे होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि इस इलाके में घने जंगल और गहरी खाइयां हैं। रियासी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा ने बताया कि इलाके में खोज अभियान शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में ग्राम रक्षा समितियों को भी तैयार कर लिया गया है।हमले में दो आतंकी शामिल
हमले के पीछे दो पाकिस्तानी आतंकवादियों का हाथ माना जा रहा है। ये वही आतंकी समूह है जिसने कुछ सप्ताह पहले राजौरी में भारतीय वायु सेना के वाहन पर घात लगाकर हमला किया था। इस आतंकी समूह ने गुफाओं के ठिकानों से संचालन के लिए विशेष प्रशिक्षण हासिल किया है।
