Top News Today, 9 May 2023: क्या हैं दोपहर तक की बड़ी और अहम खबरें, जानिए यहां

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated May 9, 2023, 01:09 PM IST

Top News Today, 9 May 2023: इस बीच, हिंसा प्रभावित मणिपुर में स्थिति में सुधार हुआ। मंगलवार को अप्रिय घटना की ताजा खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि जिन 11 जिलों में कर्फ्यू लगाया गया था वहां भी इसमें ढील दी गई है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इससे पहले कहा कि पिछले कुछ दिन में पूर्वोत्तर राज्य में जातीय हिंसा में 60 लोगों की मौत हो गयी और 231 लोग घायल हुए।

Top News Today, 9 May 2023: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मुख्‍यमंत्री गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए जयपुर में मंगलवार को कहा, "धौलपुर में मुख्‍यमंत्री (अशोक गहलोत) का भाषण सुनने के बाद लगता है कि उनकी नेता सोनिया गांधी नहीं बल्कि वसुंधरा राजे सिंधिया हैं। भ्रष्‍टाचार के विरोध में 11 मई से हम जनसंघर्ष पद यात्रा निकालेंगे जो भ्रष्‍टाचार के विरोध में और युवाओं के समर्थन में होगी।" इस बीच, कोयला लेवी से जुड़े पीएमएलए के मामले में कांग्रेस विधायकों देवेंद्र यादव, चंद्रदेव प्रसाद राय और भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी रानू साहू की 51 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां कुर्क की गईं। यह जानकारी दोपहर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दी। वहीं, ओडिशा के कालाहांडी जिले में गोलीबारी के दौरान तीन माओवादी ढेर कर दिए गए, जबकि पुलिसकर्मी भी घायल हुए।

News @ 2PM 9 May 2023

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

उधर, दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार के कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े एक धनशोधन मामले में कारोबारी पी सरत चंद्र रेड्डी को चिकित्सा आधार पर जमानत दे दी। न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा ने सोमवार को कहा कि आरोपी को जेल में अच्छा मूलभूत उपचार तो दिया जा सकता है लेकिन अदालत इस मामले में जेल में जरूरी विशेषज्ञता वाले उपचार और निगरानी की अपेक्षा नहीं कर सकती। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में पिछले सप्ताह एक ही परिवार के छह सदस्यों की हत्या करने के आरोपी दो लोगों को पुलिस ने मंगलवार को तड़के संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पढ़िए, आज के बड़े और अहम समाचार यहां:

End of Feed