Top News Today, 7 June 2023: तूफान 'बिपोरजॉय गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील, फिर यात्रा पर निकली कोरोमंडल एक्सप्रेस; आज शाम तक की बड़ी और अहम खबरें

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 7, 2023, 05:54 PM IST

Top News Today, 7 June 2023: अरब सागर में इस साल उठने वाला पहला चक्रवाती तूफान ‘बिपोरजॉय’ तेजी से गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है।भारतीय कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की।

Top News Today, 7 June 2023: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में टीपू सुल्तान और औरंगजेब की तस्वीरों के साथ आपत्तिजनक ऑडियो संदेश सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला सामने आया है। ओडिशा के बहनागा बाजार में ट्रिपल ट्रेन दुर्घटना (Triple Train Accident) के कुछ दिनों बाद, शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस (Coromandel Express Resume) ने बुधवार को अपनी सेवाएं फिर से शुरू कर दी वहीं आरबीआई के फैसले के पहले शेयर बाजार में बहार है। बीएसई का सेंसेक्स 350.08 अंक उछलकर 63,142.96 अंक पर बंद हुआ, पढ़ें आज शाम तक की बड़ी और अहम खबरें

News@7 PM

आज की बड़ी और अहम खबरें

अरब सागर में इस साल उठने वाला पहला चक्रवाती तूफान ‘बिपोरजॉय’ तेजी से गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। इस चक्रवात के बारे में मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि इससे केरल में मानसून की धीमी शुरुआत होगी। हालांकि, इसके थमने के बाद मानसून फिर जोर पकड़ेगा। मौसम विभाग के जानकारों का कहना है कि चक्रवात ‘बिपोरजॉय’ की वजह से केरल के मानसून पर भले ही असर पड़े लेकिन देश के अन्य भागों में मानसून के पहुंचने में देरी नहीं होगी।

भारतीय कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की। बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक (किसान नेता राकेश टिकैत भी साथ में) पहलवानों की टीम की अगुवाई कर रहे थे। महावीर सिंह फोगट, द्रोणाचार्य अवार्डी, कुश्ती कोच और विनेश फोगट के चाचा ने कहा कि यह बहुत अच्छा है।

End of Feed