Top News@2PM: पहलवानों से मिलने पहुंचीं पीटी उषा, गो फर्स्ट की उड़ानें रद्द होने से भड़का यात्रियों का गुस्सा, पढ़ें आज की बड़ी खबरें

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 3, 2023, 02:56 PM IST

भागदौड़ भरी जिंदगी में शायद आप कई खबरों से चूक जाते हों, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं आज दोपहर 2 बजे तक की प्रमुख खबरों का लेखा-जोखा। इसमें आप अब तक की बड़ी खबरों से रूबरू हो सकते हैं। पढ़ें आज के प्रमुख समाचार।

PT Usha: भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा बुधवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचीं और प्रदर्शनकारी पहलवानों से मुलाकात की। यहां पिछले 11 दिनों से पहलवान यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। पीटी उषा के दौरे से एक दिन पहले मंगलवार को प्रदर्शनकारी पहलवानों ने मामले की जांच में देरी को लेकर रोष जताया था। पढ़ें पूरी खबर

News@2pm

Manish Sisodia:दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपनी पत्नी की सेहत का हवाला देते हुए अंतरिम जमानत के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है। आम आदमी पार्टी के नेता को 26 फरवरी को केंद्रीय जांच ब्यूरो ने राजधानी में शराब नीति 2020-2021 में भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया था।

End of Feed