Top News Today, 12 June 2023: जी20 बैठक को PM Modi ने किया संबोधित, प्रियंका गांधी ने MP में की चुनाव अभियान की शुरुआत; पढें प्रमुख समाचार

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 12, 2023, 01:01 PM IST

Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 12 June 2023: भागदौड़ भरी जिंदगी में शायद आप कई खबरों से चूक जाते हों, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं आज दोपहर 2 बजे तक की प्रमुख खबरों का लेखा-जोखा। पढ़ें आज के प्रमुख समाचार।

Top Headlines @2PM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी में हो रही जी20 बैठक को वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने कहा, भारत में, डिजिटलीकरण ने क्रांतिकारी परिवर्तन लाया है। भारत भागीदार देशों के साथ अपने अनुभव साझा करने को तैयार है। उन्होंने कहा, हमारे प्रयास व्यापक, समावेशी, निष्पक्ष और टिकाऊ होने चाहिए। वहीं, मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने अपने चुनावी अभियान को शंखनाद कर दिया है। आज जबलपुर में एक रैली को संबोधित कर प्रियंका गांधी ने चुनावी अभियान की हुंकार भरी। इसके अलावा उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी है। बिहार और झारखंड में हीटवेव के कारण स्कूलों को बंद कर दिया गया है। वहीं पटना से वंदे भारत का ट्रायल रन भी शुरू हो गया है। आगे पढ़ें दोपहर दो बजे तक के प्रमुख समाचार...

News@2PM

आज के प्रमुख समाचार

प्रधानमंत्री मोदी ने G20 बैठक को किया संबोधित

पीएम मोदी ने सोमवार को वाराणसी में हो रही जी20 डेवलपमेंट मिलिस्टर्स मीटिंग को संबोधित किया। उन्होंने इस बैठक को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा, काशी सदियों से ज्ञान, चर्चा, संस्कृति और अध्यात्म का केंद्र रही है। इसमें भारत की विविध विरासत का सार है और यह देश के सभी हिस्सों के लोगों के लिए रूपांतरण बिंदु के रूप में काम करता है। उन्होंने कहा, मुझे खुशी है कि जी20 विकास एजेंडा काशी तक भी पहुंच गया है। विकास, वैश्विक दक्षिण के लिए एक प्रमुख मुद्दा है। वैश्विक दक्षिण के देश वैश्विक कोविड महामारी से उत्पन्न व्यवधान से गंभीर रूप से प्रभावित थे और भू-राजनीतिक तनाव के कारण खाद्य, ईंधन और उर्वरक संकट ने एक और झटका दिया है। ऐसी परिस्थितियों में आप जो निर्णय लेते हैं उसका बहुत महत्व होता है। पढ़ें पूरी खबर...

End of Feed