Top News Today, 08 April 2023: भ्रष्ट पार्टियों पर PM का तंज, कांग्रेस को BJP ने दिया फिर झटका, पढ़ें आज शाम तक की खास खबरें

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 8, 2023, 05:49 PM IST

Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 08 April 2023: आज शाम छह बजे तक के प्रमुख समाचार आपके लिए पेश कर रहे है। पढ़िए देश दुनिया की बड़ी खबरें।

Top News Today, 08 April 2023: भारत में कोविड संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। हर रोज पिछले दिन से बढ़े हुए आंकड़े सामने आ रहे हैं। लगातार तीसरे दिन बीजेपी ने कांग्रेस को झटका दिया। भारतीय गवर्नर-जनरल सी राजगोपालाचारी के परपोते सीआर केसवन बीजेपी में शामिल हो गए हैं। पीएम मोदी ने तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में विपक्षी पार्टियों पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ भ्रष्ट पार्टियां कोर्ट भी गईं ताकि उनके भ्रष्टाचार की किताब न खुल जाएं, लेकिन उन्हें वहां भी झटका लगा। नीचे पढ़िए आज के अहम समाचार:-

Top news headlines today in hindi, aaj ki taza khabar, today news headlines

पढ़िए आज शाम तक की बड़ी खबरें

एक तरफ कांग्रेस के नेताओं पर कानून की तलवार लटक रही है तो दूसरी ओर उसके नेता लगातार पार्टी छोड़कर भाजपा (BJP) में शामिल हो रहे हैं। बीजेपी ने शनिवार को लगातार तीसरे दिन कांग्रेस को झटका दिया है। अनिल एंटनी, किरण रेड्डी के बाद अब सी राजगोपालाचारी के परपोते ने भाजपा का दामन थाम लिया है। लगातार तीसरे दिन BJP ने दिया कांग्रेस को बड़ा झटका

पीएम नरेंद्र मोदी हैदराबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले कुछ राजनीतिक दल सुरक्षा मांगने के लिए कोर्ट गए थे ताकि कोई उनकी भ्रष्टाचार की किताब न खोले लेकिन अदालत ने उन्हें वापस कर दिया। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने वाले विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार और वंशवाद की राजनीति अलग नहीं है।

End of Feed