Top Headlines @2PM: ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार देर रात हुए हादसे के बाद मृतकों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इस दर्दनाक रेल हादसे में अब तक 261 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं करीब 500 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। रेल मंत्री ने इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं, तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी घटना स्थल का दौरा करेंगे। इसके अलावा शराब नीति घोटाले में फंसे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया करीब दो महीने बाद अपने घर पहुंचे। उन्हें कोर्ट ने बीमार पत्नी से मिलने के लिए आठ घंटे की मोहलत दी है। आगे पढ़ें देश-दुनिया की प्रमुख खबरें...
हादसे वाली जगह पर जाएंगे PM Modi
ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार देर रात हुए हादसे के बाद मृतकों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इस दर्दनाक रेल हादसे में अब तक 261 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं करीब 500 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। रेल मंत्री ने इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं, तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी घटना स्थल का दौरा करेंगे। पढ़ें सभी अपडेट्स...
बीमार पत्नी से नहीं हो पाई सिसोदिया की मुलाकात
शराब नीति घोटाले में फंसे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कोर्ट ने आठ घंटे की अंतरिम बेल दी है। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आज सुबह सिसोदिया अपनी बीमार पत्नी से मिलने अपने घर पहुंचे हैं। बता दें, मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। वह करीब दो महीने बाद अपने घर पहुंचे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के बयान से बीसीसीआई प्रमुख ने खुद को किया किनारे
बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने साफ किया है कि उन्होंने पहलवानों के समर्थन में कोई बयान नहीं दिया है। उन्होंने कहा है कि खेल और राजनीति को अलग-अलग रखना चाहिए। आपको बता दें कि शुक्रवार को पहलवानों के समर्थन में 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान ने एक बयान जारी किया था। पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली-NCR में आज से गर्मी का टॉर्चर
राजधानी दिल्ली-NCR (Delhi Weather) समेत देश के कई हिस्सों में पिछले दिनों हुई बारिश (Rainfall) से राहत का दौर जारी है। हालांकि, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ( Weather Forecast) की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान (Weather Update) के अनुसार, दिल्ली- NCR, उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में एक बार फिर तापमान (Temperature) बढ़ने के आसार हैं। आईएमडी (IMD) ने बताया है कि तीन जून (आज) से राजधानी दिल्ली के मौसम में बदलाव आएगा और पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पढ़ें पूरी खबर...
विक्की- सारा की फिल्म को मिली धमाकेदार ओपनिंग
सारा अली खान (Sara Ali Khan) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म जरा हटके जरा बचके सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। इस फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है। लक्ष्मण उतेकर ने कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया है। फिल्म को भले ही सुबह में धीमी शुरुवात मिली। लेकिन शाम के शोज में लोगों की भीड़ देखने को मिली। फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। पढ़ें पूरी खबर...
