Top News @ 2 PM, 22 May 2023: पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया को रवाना, फिजी से मिला सर्वोच्च सम्मान; 2000 के नोट पर RBI ने किया यह ऐलान

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated May 22, 2023, 01:08 PM IST

Top News @ 2 PM, 22 May 2023: दरअसल, सोमवार को आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि 30 सितंबर की समयसीमा तक 2,000 रुपए के ज्यादातर नोट वापस आ जाएंगे। चलन में मौजूद सबसे ऊंचे मूल्य की मुद्रा को अचानक वापस लेने की हैरान करने वाली घोषणा के बाद दास ने बताया कि यह फैसला केंद्रीय बैंक के मुद्रा प्रबंधन का हिस्सा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 2,000 का नोट वैध मुद्रा बना रहेगा।

Top News @ 2 PM, 22 May 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (22 मई, 2023) को पापुआ न्यू गिनी से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए, जबकि उन्हें फिजी के प्रधानमंत्री सित्विनी राबुका ने अपने देश के सर्वोच्च सम्मान ‘कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से नवाजा। प्रधानमंत्री मोदी के वैश्विक नेतृत्व के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया। इस बीच, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकों को सलाह दी है कि वे 2,000 रुपये का नोट बदलने या जमा करने आए लोगों को धूप के बचाने के लिए ‘शेड’ का इंतजाम करें। साथ ही कतार में लगे लोगों के लिए पीने के पानी की भी व्यवस्था की जाए। वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने धनशोधन के एक मामले में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय की ओर से पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर कहा कि विपक्ष का हिस्सा होने पर इस प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ता है।

News @ 2PM 22 May 2023

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

दिल्ली हाईकोर्ट ने बीबीसी को एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) की ओर से दायर मानहानि के उस मुकदमे में सोमवार को नोटिस जारी किया, जिसमें दावा किया गया कि उसके एक वृत्तचित्र में भारत, न्यायपालिका और प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचाई गई। उच्चतम न्यायालय तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी की उस याचिका पर 26 मई को सुनवाई करने के लिए सोमवार को राजी हुआ, जिसमें स्कूल भर्ती मामले में सीबीआई की ओर से उनसे पूछताछ किए जाने को चुनौती दी गई है। इस बीच, विराट कोहली के घुटने में रॉयल चैलेंजर बेंगलोर (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान चोट लग गई थी लेकिन उनके मुख्य कोच संजय बांगड़ ने कहा कि यह चिंताजनक नहीं है। उधर, रूस का दावा है कि उसने यूक्रेन के पूर्वी शहर बखमुत पर कब्जा कर लिया है, हालांकि यूक्रेन के शीर्ष सैन्य नेतृत्व का कहना है कि लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। पढ़ें, दोपहर तक की बड़ी और अहम खबरें:

End of Feed