
आज का मौसम , 7 January 2024 Updates: ठंड से कांपे लोग राजधानी दिल्ली व एनसीआर में शीत लहर जारी, दिल्ली में 22 ट्रेनें देरी से पहुंचीं
आज का मौसम, 7th January 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega, Weather Forecast Today: उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का प्रकोप बदस्तूर जारी है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीतलहर चल रही है और अगले कुछ दिनों तक इससे राहत के आसार नहीं हैं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाके लगातार कड़ाके की ठंड से जूझते रहे,दिल्ली में शीत लहर चल रही है और भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए घने कोहरे, हल्की बारिश और तापमान में गिरावट के कारण 'येलो अलर्ट' जारी किया है वहीं गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने घने कोहरे व कड़ाके की ठंड के मद्देनजर नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी विद्यालयों की कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों के लिए 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया उधर कश्मीर घाटी में शीत लहर जारी है वहीं गंगा के मैदानी इलाकों और इसके आसपास देश के मध्य और पूर्वी हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने से रेल व सड़क यातायात प्रभावित हुआ, आइए जानते हैं मौसम का हर अपडेट-