West Bengal: चुनाव आयोग की फुल बेंच से आज मिलेगा TMC का बागी गुट, चुनाव चिह्न और पार्टी फंड पर ठोकेंगे दावा

West Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) में बड़ी टूट हुई है। बागी गुट के नेता ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज चुनाव आयोग की फुल बेंच से मिलकर पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर दावा ठोकेगा।

West Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में करारी शिकस्त के बाद ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के भीतर लगी बगावत की आग अब देश की राजधानी दिल्ली स्थित निर्वाचन सदन के गलियारों तक पहुंच चुकी है। पार्टी की संस्थापक ममता बनर्जी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले बागी गुट के मुखिया और पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी आज दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग की फुल बेंच से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के सामने बागी गुट खुद को 'असली' तृणमूल कांग्रेस बताते हुए पार्टी के नाम, सिंबल और फंड पर अपना दावा पेश करेगा।

Ritabrata Banerjee TMC ani

पश्चिम बंगाल के LoP ऋतब्रत बनर्जी

ऋतब्रत बनर्जी ने बुधवार को दिल्ली रवाना होने से पहले मीडियाकर्मियों से बात करते हुए बताया कि पार्टी ने 22 जून, 2026 को कोलकाता में एक प्रतिनिधि सत्र आयोजित किया था। इस सत्र के दौरान लोकतांत्रिक तरीके से पार्टी के नए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यसमिति का गठन किया गया है।

End of Feed