
Times Now Survey Jan Gan ka Man: 150 सीट का आंकड़ा भी क्रॉस न कर सकेगी कांग्रेस, मोदी ही पहली पसंद; 64% ने माना सबसे मजबूत चेहरा- सर्वे
Times Now Survey on Elections 2024 LIVE: अगर अभी चुनाव (आम चुनाव) हुए तब बीजेपी+ को 292-338 सीटें और 38.2% वोट शेयर, कांग्रेस+ को 106-144 सीटें और 28.7% वोट शेयर और अन्य को 66-96 सीटें और 33.1% वोट मिलने का अनुमान है, जबकि टीएमसी+ 20 से 22 सीटें हासिल कर सकती है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही देश की पहली पसंद है। 2024 में पीएम के लिए सबसे मजबूत चेहरे के रूप में उन्हें 64% लोगों ने पसंद किया है। रोचक बात है कि कांग्रेस के पूर्व राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस मामले में उनके आस पास भी नहीं हैं। 13% ने इस मामले में गांधी, 12% ने केजरीवाल, छह प्रतिशत ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पांच फीसदी ने तेलंगाना के सीएम केसीआर को चुना। ये सारे खुलासे 2024 के आम चुनाव के पहले किए गए टाइम्स नाऊ के एक सर्वे में हुए हैं। "जन गण का मन" नाम के इस ओपिनियन पोल (90 हजार सैंपल साइज) को ईटीजी रिसर्च और आपके प्रिय हिंदी चैनल टीएनएन ने मिलकर किया है। शुक्रवार (21 अप्रैल, 2023) रात सर्वे के समूचे डिटेल्स टाइम्स नाऊ नवभारत पर प्रसारित किए गए। आइए, जानते हैं कि नरेंद्र मोदी से लेकर राहुल गांधी, अतीक अहमद से लेकर गौतम अडानी और अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर देश की क्या राय है। नीचे, कार्ड सेक्शन में सर्वे से सारे डिटेल्स हैं: