सिलक्यारा टनल हादसे पर बोले CM धामी- 'आपदा में नहीं ढूंढना चाहिए अवसर', दुर्घटना की हुई थी आलोचना

Times now Summit 2025: टाइम्स नाउ समिट 2025 में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सिलक्यारा टनल हादसे पर हुई आलोचना पर कहा कि इस हादसे में हमने 41 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हमारे यहां आपदाएं भी बहुत आती हैं। उन्होंने कहा कि आपदा में अवसर नहीं ढूंढना चाहिए।

Times now Summit 2025: टाइम्स नाउ समिट 2025 में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कंस्लटिंग एडिटर सुशांत सिन्हा सिलक्यारा टनल हादसे पर हुई उनकी आलोचना पर बात की। जिसमी सीएम धामी ने कहा कि आपदा में अवसर नहीं ढूंढना चाहिए। इस टनल हादसे में हमने 41 लोगों को जान बचाकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

Pushkar Singh Dhami

उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी

सिलक्यारा टनल हादसे पर शोध कर रहे लोग - धामी

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि "उत्तराखंड में आपदाएं भी बहुत आती हैं। फरवरी महीने में माड़ा में बड़ा हिमस्खलन हो गया। आपदा से पुल, सड़कें ध्वस्त हो जाती हैं। सिलक्यारा टनल हादसे पर बहुत सारे लोग शोध कर रहे हैं कि ये राहत और बचाव कार्य कैसे संभव हुआ। आपदा में अवसर में नहीं ढूंढना चाहिए। सिलक्यारा टनल से हमने 41 लोगों को सुरक्षित निकाला। पीएम मोदी एक दिन में कई बार बचाव कार्य की जानकारी लेते थे।"

End of Feed