पाकिस्तान मुद्दे को भारत बनाम 'आतंकिस्तान' के रूप में देखें- जयशंकर की यूरोपीय संघ के सामने दो टूक

ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के विदेश मामलों और सुरक्षा नीति के उच्च प्रतिनिधि काजा कालास के साथ एस जयशंकर ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन किया। इस दौरान जयशंकर से पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बारे में पूछ जाने पर कहा कि यह भारत बनाम आतंकिस्तान का मामला है।

भारत के विदेश एस जयशंकर ने भारत और पाकिस्तान के मुद्दे को दुनिया को एक दूसरी नजर से देखने की अपील की है। एस जयशंकर ने कहा कि भारत पाकिस्तान के बीच तनाव को भारत-पाकिस्तान के बजाय भारत बनाम आतंकिस्तान की नजर से देखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष आतंक के खिलाफ है।

End of Feed