Tamal: नौसेना में अत्याधुनिक व शक्तिशाली युद्धपोत 'तमाल' होगा शामिल, ब्रह्मोस मिसाइल से है लैस

भारतीय नौसेना को एक अत्याधुनिक व बेहद शक्तिशाली युद्धपोत 'तमाल' (Warship Tamal) मिलने जा रहा है। भारत का यह नया युद्धपोत 1 जुलाई को नौसेना में कमीशन होगा। यह युद्धपोत ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल से लैस है।

Indian Navy Warship Tamal: युद्धपोत तमाल में वर्टिकल लॉन्च सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें हैं। यह उन्नत 100 मिमी गन, अत्याधुनिक सिस्टम, हेवीवेट टॉरपीडो व त्वरित हमला करने वाले एंटी-सबमरीन रॉकेट से भी लैस है। इसके अलावा यह अत्याधुनिक युद्धपोत नेटवर्क सेंट्रिक वॉरफेयर क्षमता और आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली युक्त है। यह 30 नॉट्स से अधिक की गति और लंबी समुद्री दूरी तक संचालन कर सकता है।

Indian Navy Warship Tamal

शक्तिशाली युद्धपोत 'तमाल'

भारतीय नौसेना का कहना है कि वह अपने नए युद्धपोत के लिए पूरी तरह से तैयार है। भारत को उसका यह युद्धपोत रूस से मिलने वाला है। यह रूस के कालिनिनग्राद में कमीशन होगा। नवीनतम स्टेल्थ मल्टी-रोल फ्रिगेट 'तमाल' रूस के कालिनिनग्राद में भारतीय नौसेना में शामिल होगा। 'तमाल' क्रिवाक क्लास फ्रिगेट्स की श्रृंखला का आठवां और तुशील क्लास का दूसरा युद्धपोत है।

End of Feed