सोनार बांग्ला का युग आधिकारिक रूप से शुरू हो चुका है- सीएम की शपथ से पहले बोले Suvendu Adhikari

Suvendu Adhikari: सुवेंदु अधिकारी ने शपथ से पहले पीएम मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि ‘सोनार बांग्ला’ का दौर आधिकारिक रूप से शुरू हो चुका है।

Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल के होने वाले मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शपथ से पहले ही ऐलान कर दिया है कि आज से पश्चिम बंगाल में सोनार बांग्ला का युग शुरू हो रहा है। सुभेंदु अधिकारी ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार राज्य में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

subendu adhikari

बंगाल के नए सीएम की शपथ लेंगे सुवेंदु अधिकारी (फाइल फोटो- PTI)

सुवेंदु अधिकारी का पोस्ट

सुवेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “पश्चिम बंगाल के लिए यह वास्तव में एक ऐतिहासिक सुबह है। विजनरी नेता और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का ‘सिटी ऑफ जॉय’ में स्वागत करना गर्व और उत्साह का क्षण है। आज, जब हम पश्चिम बंगाल में आजादी के बाद पहली भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बन रहे हैं, तब हम अपने संस्थापक नेताओं के सपनों को साकार कर रहे हैं।”

End of Feed