जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2-3 आतंकियों के छुपे होने की खबर

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात सुरनकोट के लसाना गांव में गोलीबारी की घटना हुई। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया।

Encounter in Poonch: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के एक गांव में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच थोड़ी देर के लिए गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यहां 2 से 3 आतंकियों के छुपे होने की खबर है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात सुरनकोट के लसाना गांव में गोलीबारी की घटना हुई। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया।

Encounter kashmir

पुंछ में आतंकियोंं से मुठभेड़ (File photo)

सेना की जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर लिखा, कल रात सुरनकोट के लसाना में पुलिस के साथ संयुक्त अभियान के दौरान आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली। अतिरिक्त जवानों को शामिल किया गया है और आतंकवादियों को भागने से रोकने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

End of Feed