ट्रेनी पूर्व IAS पूजा खेडकर को 21 अप्रैल तक गिरफ्तारी से राहत, राजस्थान के पूर्व मंत्री प्रताप खाचरियावास के घर परछापेमारी, 26/11 मुंबई हमले में बड़ा खुलासा!
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के एक गांव में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच थोड़ी देर के लिए गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यहां 2 से 3 आतंकियों के छुपे होने की खबर है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है वहीं वक्फ संशोधन कानून पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने बड़ा बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि सुप्रीम कोर्ट विधायिका के मामले में दखल नहीं देगा। उन्होंने इस कानून को पश्चिम बंगाल में लागू न करने वाले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी है उधर दक्षिणी कैलिफोर्निया में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। इससे भारी अफरातफरी मच गई और सैन डिएगो के बाहर सड़कों पर पत्थर गिरने लगे। घरों में अलमारियों और दीवारों पर रखा सामान हिलने लगा, लेकिन अधिकारियों ने किसी के घायल होने या किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं दी उधर कैंपस विरोध प्रदर्शनों को लेकर यूनिवर्सिटी द्वारा अपनी मांगों को खारिज करने के बाद व्हाइट हाउस ने हार्वर्ड को दिए जाने वाले 2.2 बिलियन डॉलर के अनुदान को रोक दिया है उधर सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी है। सोना 93300 के पार पहुंच गया है वहीं मुंबई हमले के मास्टर माइंड तहव्वुर राणा को लेकर कोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। मुंबई के बाद दिल्ली में भी तहव्वुर राणा हमले करना चाहता था इसकी पूरी तैयारी वो कर चुका था।
ट्रेनी पूर्व IAS पूजा खेडकर को 21 अप्रैल तक गिरफ्तारी से राहत, राजस्थान के पूर्व मंत्री प्रताप खाचरियावास के घर परछापेमारी, 26/11 मुंबई हमले में बड़ा खुलासा!
