जम्मू-कश्मीर के राजौरी के कंडी पुलिस स्टेशन के बीरंथूब इलाके में 7 अक्टूबर की शाम आतंकियों और SOG टीम के बीच गोलीबारी की घटना हुई। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टुकड़ियां मौके पर पहुँच गईं और इलाके की घेराबंदी कर दी गई, आईजीपी जम्मू ने यह जानकारी दी है।इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी से एक बड़ी खबर सामने आई (फाइल फोटो:PTI)
पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टुकड़ियां मौके पर हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम करीब 7:20 बजे कोटरंका इलाके में 10 से 15 गोलियों की आवाज़ सुनी गई, जब एसओजी की टीम वहां तलाशी अभियान चला रही थी। तभी आतंकियों ने अचानक गोलियां चलाना शुरू कर दीं।
जम्मू जोन के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि राजोरी के कंडी थाना क्षेत्र के बीरंथूब इलाके में आतंकवादियों और एसओजी टीम के बीच गोलीबारी हुई। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टुकड़ियां मौके पर पहुंच गईं और इलाके की घेराबंदी कर दी।
अधिकारियों ने बताया कि शाम करीब 7.20 बजे ढेरी खातूनी जंगल में आतंकवादियों और पुलिस दल के बीच हुई संक्षिप्त गोलीबारी में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।उन्होंने बताया कि गोलीबारी तब हुई जब स्थानीय पुलिस के एसओजी ने संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया।
अधिकारियों ने बताया कि पूरे इलाके की कड़ी घेराबंदी कर दी गई है और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक तलाशी अभियान जारी है।अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आज शाम उधमपुर जिले के बसंतगढ़ के धरनी टॉप इलाके में भी घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।उन्होंने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों द्वारा तीन संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद यह अभियान शुरू किया गया।
