स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों ने संयुक्त अभियान चलाकर पांच राज्यों से पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। गिरफ्तार आतंकियों में से कुछ फिदायीन हमले के लिए तैयार हो चुके थे और इसके लिए सुसाइड जैकेट भी तैयार कर रहे थे।
टारगेट किलिंग की साजिश
जांच एजेंसियों को आतंकियों की चैट्स से जानकारी मिली है कि ये लोग टारगेट किलिंग की वारदात को अंजाम देने वाले थे। उनके निशाने पर कुछ राइट विंग नेता थे।
पाकिस्तान से था कनेक्शन
इस मॉड्यूल का हैंडलर पाकिस्तान में बैठा बताया जा रहा है। पूछताछ में सामने आया है कि दानिश नामक व्यक्ति युवाओं को कट्टरपंथ की राह पर ले जाने के लिए तारिक मसूद, तारिक जमील और जाकिर नाइक जैसे कट्टरपंथी उपदेशकों के वीडियो भेजता था। इसका मकसद युवाओं को रेडिकलाइज कर अपने नेटवर्क से जोड़ना था। एजेंसियों को शक है कि इस मॉड्यूल में कुछ और लोग भी शामिल हैं। उनकी तलाश में छापेमारी और पूछताछ जारी है।
यह खुलासा सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिसने संभावित फिदायीन हमले और टारगेट किलिंग की साजिश को समय रहते विफल कर दिया।
