Telangana: पीएम मोदी के दौर से पहले पुलिस की कार्रवाई, आधी रात को BJP प्रदेश अध्यक्ष को हिरासत में लिया

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 5, 2023, 09:51 AM IST

बीजेपी ने कहा कि इस कार्रवाई के पीछे वजह यह है कि हम प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर केसीआर सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। यह लोकतंत्र के खिलाफ है।

Telangana BJP Chief Detained: तेलंगाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले सियासी घमासान मच गया है। आगामी चुनाव को लेकर बीजेपी और बीआरएस में संग्राम छिड़ा है और दिनोंदिन ये चरम पर पहुंच रहा है। बीजेपी की तेलंगाना शाखा के प्रमुख बंडी संजय कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य के दौरे से कुछ दिन पहले बुधवार आधी को करीमनगर स्थित उनके आवास से हिरासत में ले लिया गया।

Bandi Sanjay Kumar Detained

BJP प्रदेश अध्यक्ष बंडी संजय कुमार हिरासत में

घर पर अधिकारियों ने छापा मारा

सांसद के घर पर अधिकारियों ने छापा मारा और उन्हें जेल ले जाया गया। जब कार्यकर्ताओं ने बंडी संजय को हिरासत में लेने का प्रयास किया तो हंगामा बढ़ गया। बीजेपी नेता को घसीटते हुए और पुलिस वाहन में बैठने के लिए मजबूर करने वाली पुलिस की फुटेज सामने आई है। संजय कुमार को हिरासत में लिए जाने के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नालगोंडा में बोम्मला रामाराम पुलिस स्टेशन के बाह विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

End of Feed