देश

Telangana Secretariat: 17 फरवरी को तेलंगाना के नए सचिवालय 'बीआर अंबेडकर' का उद्घाटन करेंगे KCR

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2023, 11:18 PM IST

Telangana Secretariat: चंद्रशेखर राव ने 27 जून, 2019 को नए सचिवालय परिसर की आधारशिला रखी थी। हालांकि, उच्च न्यायालय में लंबित मामलों और कोविड-19 महामारी के कारण कार्यों में देरी हुई। अदालत द्वारा विपक्षी दलों और कार्यकर्ताओं की याचिकाओं को खारिज करने के बाद, दिसंबर, 2020 में काम शुरू किया गया और दो साल के भीतर पूरा कर लिया गया।

Image

तेलंगाना के मुख्यमंत्री 17 फरवरी को नए सचिवालय परिसर का उद्घाटन करेंगे

Photo : Twitter

Telangana Secretariat: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव 17 फरवरी को अपने जन्मदिन के अवसर पर नवनिर्मित डॉ बीआर अंबेडकर तेलंगाना राज्य सचिवालय का उद्घाटन करेंगे। सड़क और भवन मंत्री वेमुला प्रशांत रेड्डी ने यह जानकारी दी।

निर्माण कार्य अंतिम चरण में

हुसैन सागर झील के पास सात मंजिला सचिवालय भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। सात लाख वर्ग फुट से अधिक के निर्मित क्षेत्र में सभी आधुनिक सुविधाओं के साथ 600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सचिवालय का निर्माण किया गया है।

2019 में शुरू हुआ था काम

चंद्रशेखर राव ने 27 जून, 2019 को नए सचिवालय परिसर की आधारशिला रखी थी। हालांकि, उच्च न्यायालय में लंबित मामलों और कोविड-19 महामारी के कारण कार्यों में देरी हुई। अदालत द्वारा विपक्षी दलों और कार्यकर्ताओं की याचिकाओं को खारिज करने के बाद, दिसंबर, 2020 में काम शुरू किया गया और दो साल के भीतर पूरा कर लिया गया।

आगे की प्रक्रिया

अधिकारियों के अनुसार, नए भवन के सभी विंग में लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और शेष दस प्रतिशत काम जिसमें गुंबदों के साथ-साथ कुछ ब्लॉक भी शामिल हैं, इस महीने के अंत तक पूरे हो जाएंगे। निर्माण कार्य पूरा होते ही सड़क एवं भवन विभाग परिसर को सामान्य प्रशासन विभाग को सौंप देगा जो आंतरिक कार्यों के लिए मंत्रियों, सचिवों और अन्य कार्यालयों को आवंटित किए जाने वाले कक्षों को अंतिम रूप देगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द