देश

Tejaswhi Yadav को चुना गया RJD के विधायक दल का नेता, लालू यादव बोले- चुनाव में तेजस्वी ने की कड़ी मेहनत

​​बिहार चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार के कारणों को समझने के लिए राजद ने आज समीक्षा बैठक बुलाई थी। इस बैठक में हार के कारणों पर मंथन के साथ ही राघोपुर विधायक तेजस्वी यादव को सर्वसम्मति से राजद विधायक दल का नेता चुना गया। इस बैठक में लालू यादव भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने बहुत मेहनत की है। तेजस्वी ही पार्टी को और आगे लेकर जाएंगे।

Image

तेजस्वी यादव को आरजेडी विधायक दल का नेता चुना गया।(फोटो सोर्स: @PratikVoiceObc)

Photo : Twitter

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने रविवार को नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक आयोजित की। बैठक में सर्वसम्मति से तेजस्वी यादव को विधायक दल का नेता चुना गया।

राजद नेताओं के अनुसार, तेजस्वी अब विपक्ष की भूमिका और गठबंधन से जुड़े फैसलों में केंद्रीय नेतृत्व संभालेंगे। बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी की आगे की रणनीति पर भी चर्चा की।

पार्टी ने की हार की समीक्षा

बिहार चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार के कारणों को समझने के लिए राजद ने आज समीक्षा बैठक बुलाई थी। इस बैठक में हार के कारणों पर मंथन के साथ ही राघोपुर विधायक तेजस्वी यादव को सर्वसम्मति से राजद विधायक दल का नेता चुना गया।

तेजस्वी ने चुनाव में बहुत मेहनत की: लालू यादव

इस बैठक में लालू यादव भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने बहुत मेहनत की है। तेजस्वी ही पार्टी को और आगे लेकर जाएंगे।

बता दें कि इस चुनाव में महागठबंधन का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। राजद को 25 तो कांग्रेस को सिर्फ 6 सीटें मिली है। वहीं, एनडीए को 202 सीटें मिली। भाजपा को 89 तो जेडीयू को 85 सीटें मिली।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article