देश

चेहरे पर मुस्कान और..., दुबई एयर शो में क्रैश हुए Tejas के पायलट नमांश स्याल का आखिरी VIDEO आया सामने

Tejas Fighter Jet Crash: दुबई एयर शो 2025 में प्रदर्शन के दौरान तेज फाइटर जेट विमान हादसे का शिकार हो गया। हादसे में 34 वर्षीय हिमाचल के बहादुर पायलट विग कमांडर नमांश स्याल शहीद हो गए। प्लेन क्रैशिंग से पहले पायलट इजेक्टल नहीं हो पाए। पायलट की आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Image

दुबई एयर शो के दौरान तेजस फाइटर जेट के पायलट हुए शहीद।(फोटो सोर्स:टाइम्स नाउ डिजिटल)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Tejas Fighter Jet Crash: दुबई एयर शो 2025 के आखिरी दिन एक बेहद दर्दनाक घटना घटी। प्रदर्शन के दौरान भारतीय फाइटर जेट विमान हादसे का शिकार हो गया। हादसे में 34 वर्षीय हिमाचल के बहादुर पायलट विग कमांडर नमांश स्याल शहीद हो गए। प्लेन क्रैशिंग से पहले पायलट इजेक्टल नहीं हो पाए।

विंग कमांडर नमांश स्याल की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उड़ान भरने से ठीक पहले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने उनसे मुलाकात की थी। संजय सेठ के अलावा वीडियो मे भारतीय राजदूत दीपक मित्तल और विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव (खाड़ी) असीम महाजन के साथ देखा जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक, शहीद का पार्थिव शरीर रविवार दोपहर 2 बजे गग्गल एयरपोर्ट पहुंचेगा। इसके बाद पैतृक दाह-संस्कार स्थल सेलुड़ में पूरे राजकीय व सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।

मकतूम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुआ हादसा

दुर्घटना के वीडियो फुटेज में विमान को अचानक ऊंचाई से गिरते और फिर आग के एक गोले में बदलते देखा गया। दुबई वर्ल्ड सेंट्रल स्थित अल मकतूम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के ऊपर काला धुआं छा गया, तथा भयभीत दर्शक बड़ी संख्या में बाड़बंद हवाई पट्टी के पीछे एक विशाल स्टैंड क्षेत्र में एकत्र हो गए।

‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ का किया गया गठन

भारतीय वायुसेना ने ‘एक्स’ पर एक बयान में कहा, ‘‘आईएएफ को इस हादसे में हुए जानमाल के नुकसान पर बहुत दुख है और वह दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ का गठन किया जा रहा है।’’ विमान बनाने वाली सरकारी एयरोस्पेस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने कहा कि वह साहसी भारतीय पायलट की जान जाने से बहुत दुखी है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article