जंगल में युद्ध से लेकर ड्रोन सर्विलांस तक... भारत-इंडोनेशिया के कमांडो ने दिखाई ताकत, गरुड़ शक्ति-2026 संपन्न

भारत और इंडोनेशिया की विशेष सेनाओं के बीच गरुड़ शक्ति-2026 अभ्यास संपन्न हुआ। बान्यूवांगी में आयोजित इस युद्धाभ्यास का मुख्य फोकस जंगल युद्ध, हेलिबोर्न ऑपरेशन और ड्रोन निगरानी को मजबूत करना था।

भारत और इंडोनेशिया की स्पेशल फोर्सेज के बीच आयोजित संयुक्त सैन्य अभ्यास 'गरुड़ शक्ति-2026' का 11वां संस्करण संपन्न हो गया है। 5 नवंबर को इंडोनेशिया के बान्यूवांगी में इस अभ्यास का समापन हुआ। इसमें भारतीय सेना की पैराशूट रेजिमेंट (स्पेशल फोर्सेज) और इंडोनेशिया की स्पेशल फोर्सेज ने हिस्सा लिया। इस बार अभ्यास का मुख्य फोकस जंगलों में युद्ध, हेलिबोर्न ऑपरेशन, कॉम्बैट ट्रैकिंग और ड्रोन के जरिए निगरानी जैसी सैन्य क्षमताओं को मजबूत करना रहा।

Garuda Shakti-2026.

भारत और इंडोनेशिया की स्पेशल फोर्सेज ने 48 घंटे तक किया संयुक्त सैन्य अभ्यास

End of Feed