'तुरंत सरेंडर करें सत्येंद्र जैन...' सुप्रीम कोर्ट ने AAP नेता को दिया बड़ा झटका, फिर जाना होगा जेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 18, 2024, 11:22 AM IST

Satyendar Jain: मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों से घिर आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को तुरंत सरेंडर करने को कहा है। इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन की जमानत याचिका खारिज कर दी।

Satyendar Jain: मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में घिरे आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को तुरंत सरेंडर करने को कहा है। इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन की जमानत याचिका खारिज कर दी। बता दें, सत्येंद्र जैन को स्वास्थ्य आधार पर अंतरिम जमानत दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्णय में साफ कर दिया है कि सत्येंद्र जैन को सोमवार यानी आज ही सरेंडर करना होगा।

Satyendar Jain

सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका खारिज

होली से पहले कोर्ट का यह आदेश सत्येंद्र जैन और आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। यानी अब सत्येंद्र जैन की होली जेल में ही मनेगी। बता दें, पिछले साल मई महीने में स्वास्थ्य आधार पर सत्येंद्र जैन को जमानत दी गई थी। जेल में सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ती जा रही थी और उनका वजन भी काफी कम हो गया था।

End of Feed