देश

सुप्रीम कोर्ट को मिले 2 नए जज, जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह और जस्टिस आर महादेवन ने ली शपथ

Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र सरकार से जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के जस्टिस एन कोटीश्वर सिंह और मद्रास हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस आर महादेवन को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश पिछले हफ्ते की थी। इन दो नए जजों को चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने शपथ दिलाई।

Image

जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह और जस्टिस आर महादेवन ने ली शपथ

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • दो नए जजों को चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने दिलाई शपथ
  • सुप्रीम कोर्ट 32 जजों के साथ काम कर रहा था
  • दोनों जजों की नियुक्ति के बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या 34 पूरी हो गई

Supreme Court Gets Two New Judges: सुप्रीम कोर्ट को 2 नए जज मिल गए हैं, इन दो नए जजों को चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने शपथ दिलाई। दोनों जजों की नियुक्ति के बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या 34 पूरी हो गई। सीजेई डीवाई चंद्रचूड़ ने जस्टिस एन कोटीश्वर सिंह और जस्टिस आर महादेवन को शपथ दिलाई। जस्टिस एन कोटीश्वर सिंह जम्मू-कश्मीर से सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बनने वाले पहले व्यक्ति हैं। इस शपथ समारोह में सुप्रीम कोर्ट के सभी जज और बार के अधिकारी उपस्थित रहे। सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ती को राष्ट्रपति की मंजूरी और वारंट जारी होने के बाद गुरुवार को चीफ जस्टिस की कोर्ट में शपथ दिलाई गई।

जजों की सेवानिवृत्ति के बाद दो पद थे खाली

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र सरकार से जम्मू-कश्मीर के CJ जस्टिस एन कोटीश्वर सिंह और मद्रास हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस आर महादेवन को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश पिछले हफ्ते की थी। बता दें इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में जजों की कुल संख्या 32 थी। पिछले महीनों में दो जज रिटायर हुए थे। अप्रैल और मई के महीने में सुप्रीम कोर्ट से जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस एएस बोपन्ना रिटायर हुए हैं। इन जजों की सेवानिवृत्ति के बाद, सुप्रीम कोर्ट 32 जजों के साथ काम कर रहा था।

Gaurav Srivastav
गौरव श्रीवास्तवauthor

टीवी न्यूज रिपोर्टिंग में 10 साल पत्रकारिता का अनुभव है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से लेकर कानूनी दांव पेंच से जुड़ी हर खबर आपको इस जगह मिलेगी। साथ ही चुनाव आयोग, विपक्ष के राजनीतिक घटनाक्रम से लेकर हर जनहित मुद्दे पर मेरी नजर रहती है।

और पढ़ें
End of Article