देश

आवारा कुत्तों को डॉग शेल्टर्स भेजा जाएगा या नहीं? सुप्रीम कोर्ट 22 अगस्त को सुनाएगा फैसला

Stray Dogs Row: सुप्रीम कोर्ट 22 अगस्त को आवारा कुत्तों से जुड़ी उस याचिका पर आदेश सुनाएगा जिसमें अदालत के 11 अगस्त के निर्देश पर रोक लगाने की मांग की गई है। विशेष पीठ के तीन न्यायाधीश-न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, संदीप मेहता और एन वी अंजारिया ने 14 अगस्त को इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था।

Image

आवारों कुत्तों के मामले में फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट (फोटो साभार: iStock)

Photo : iStock

Stray Dogs Row: सुप्रीम कोर्ट 22 अगस्त को आवारा कुत्तों से जुड़ी उस याचिका पर आदेश सुनाएगा जिसमें अदालत के 11 अगस्त के निर्देश पर रोक लगाने की मांग की गई है। शीर्ष अदालत ने 11 अगस्त दिल्ली-एनसीआर की सड़कों से आवारा कुत्तों को स्थायी रूप से 'डॉग शेल्टर्स' भेजने का आदेश दिया गया था।

कोर्ट ने सुरक्षित रखा था फैसला

विशेष पीठ के तीन न्यायाधीश-न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, संदीप मेहता और एन वी अंजारिया ने 14 अगस्त को इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुप्रीम कोर्ट की दो सदस्यीय पीठ ने 11 अगस्त को कई निर्देश जारी किए थे। इनमें दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के अधिकारियों को ‘‘यथाशीघ्र’’ सभी इलाकों से आवारा कुत्तों को पकड़ने और उन्हें 'डॉग शेल्टर्स' भेजने का आदेश भी शामिल था।

क्या है पूरा मामला?

एक स्वत: संज्ञान मामले में न्यायमूर्ति जे. बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति आर. महादेवन की पीठ ने 11 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर (NCR) के अधिकारियों से सभी आवारा कुत्तों को सड़कों से हटाकर आश्रय स्थलों में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया था। पीठ ने अधिकारियों से शुरुआत में 5,000 कुत्तों के लिए आश्रय स्थल बनाने को कहा था। पीठ ने दिल्ली में आवारा कुत्तों के काटने से, विशेषकर बच्चों में, रेबीज फैलने की खबर पर 28 जुलाई को स्वतः संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की थी।

पीठ ने कहा था कि पूरी समस्या स्थानीय अधिकारियों की निष्क्रियता के कारण है। आप संसद में नियम बनाते हैं। सरकार काम करती है, नियम बनाए जाते हैं, लेकिन उनका क्रियान्वयन नहीं होता, जिससे आज भी समस्या बनी हुई है। कोर्ट ने कहा था कि एक ओर, इंसान पीड़ित हैं और दूसरी ओर, पशु प्रेमी चाहते हैं कि जानवरों के साथ भी सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाए।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें