Nepal जेल से भागे कैदियों को SSB ने भारत के सिद्धार्थनगर बॉर्डर पर पकड़ा, सीमा पर कड़ी चौकसी

Nepal 'GenZ' Protests: नेपाल जेल से भागे कैदियों को SSB ने बॉर्डर पर पकड़ा है। बताते हैं कि 5 कैदियों को SSB ने सिद्धार्थनगर बॉर्डर से दबोचा।

Nepal 'GenZ' Protests: नेपाल की जेलों से फ़रार कैदी भारत के आंतरिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। इसके लिए ऐसे भागे हुए कैदियों को पकड़ने के लिए भारतीय सुरक्षा तंत्र नेपाली सुरक्षा तंत्र के साथ मिलकर एक बड़ा प्लान बना रहा है और भारत नेपाल सीमा पर पूरी सतर्कता बरत रहा है। नेपाल जेल से भागे कैदियों को SSB ने बॉर्डर पर पकड़ा है, ऐसे पांच कैदियों को SSB ने सिद्धार्थनगर बॉर्डर से दबोचा है।

Siddharthnagar border

प्रतीकात्मक फोटो (canva)

बता दें कि कल यानी मंगलवार को नेपाल की जेल से कई कैदी फरार हुए थे। अलर्ट SSB ने इन पांच कैदियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लोकल पुलिस और दूसरी एजेंसियां भी इनसे पूछताछ कर रही हैं।

End of Feed