देश

संसद के विशेष सत्र की रणनीति में जुटा विपक्ष, 'इंडिया' के घटक दल आज करेंगे अहम बैठक

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Sep 5, 2023, 07:15 AM IST

बता दें कि लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय के मुताबिक, संसद के दोनों सदनों का सत्र 18 से 22 सितंबर तक प्रश्नकाल के बिना आहूत किया जाएगा।

Image

इंडिया घटक दलों की आज बैठक

Photo : PTI

Special Session of Parliament: कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस ’ (इंडिया) के घटक दल 18 सितंबर से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र के लिए मंगलवार को अपनी रणनीति तय करेंगे। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की अगुवाई में मंगलवार शाम पार्टी की संसदीय रणनीति समूह की बैठक होगी। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘इंडिया’ के घटक दलों के सदन नेताओं की बैठक बुलाई है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी दी।

वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली में राजाजी मार्ग स्थित अपने आवास पर ‘इंडिया’ के घटक दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी इस सत्र में महंगाई, बेरोजगारी, अडाणी मामले पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने की मांग, जांच एजेंसियों के दुरुपयोग, सीमा पर चीन की आक्रामकता और जनहित के अन्य मुद्दे उठा सकती है।

दोनों सदनों का सत्र 18 से 22 सितंबर तक

लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय के मुताबिक, संसद के दोनों सदनों का सत्र 18 से 22 सितंबर तक प्रश्नकाल के बिना आहूत किया जाएगा। इस सत्र में पांच बैठकें होंगी और सदस्यों को वैकल्पिक कैलेंडर के बारे में अलग से जानकारी दी जाएगी।

बता दें कि संसद के विशेष सत्र को लेकर कयासबाजी जारी है। अनुमान जताया जा रहा है कि इस दौरान केंद्र सरकार एक देश-एक चुनाव, यूसीसी, महिला आरक्षण बिल जैसे अहम मुद्दे पारित करवा सकती है। एक देश-एक चुनाव पर विपक्ष पहले ही सरकार पर हमलावर है। ऐसे में विशेष सत्र के दौरान संसद में घमासान मचता नजर आ सकता है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article