भारत में व्हिस्की की सेल में दक्षिण भारत का दबदबा, जानें- यूपी, दिल्ली का कौनसा नंबर?

दक्षिणी भाग के बाद उत्तरी क्षेत्र का स्थान रहा, जिसने IMFL की बिक्री में 20 प्रतिशत का योगदान दिया, जहां उत्तर प्रदेश 2.50 करोड़ पेटियों के साथ शीर्ष पर रहा। राष्ट्रीय स्तर पर, उत्तर प्रदेश छह प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ छठे स्थान पर रहा।

whisky sales in India: भारत में बनी विदेशी शराब (IMFL) की बिक्री में दक्षिणी राज्यों का दबदबा है। उद्योग निकाय CIABC की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2024-25 में देश कुल IMFL बिक्री में दक्षिण भारत की 58 प्रतिशत हिस्सेदारी रही। CIABC के अनुसार, दक्षिण भारत का IMFL बाजार पर लगभग पूरी तरह से कब्जा है, जबकि देश के बाकी हिस्से की हिस्सेदारी केवल 42 प्रतिशत है। हालांकि, पूरे देश में IMFL व्हिस्की की बिक्री में 1.4 प्रतिशत की गिरावट आई है, जो अब 40.17 करोड़ पेटी पर आ गई है। वित्त वर्ष 2023-24 में यह 39.62 करोड़ पेटी थी।

alchohol

व्हिस्की की सेल में दक्षिण भारत के राज्य टॉप पर। Photo- Freepik

देशी शराब और पारंपरिक पेयों से अलग

CIABC के महानिदेशक अनंत एस अय्यर ने 'पीटीआई भाषा' कहा, 'वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही चुनाव और कुछ राज्यों की शराब नीति के कारण कमजोर रही, जिससे बिक्री धीमी रही।' उन्होंने कहा कि वे राज्य सरकारों से लगातार संपर्क में हैं और आबकारी नीति से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा कर रहे हैं, क्योंकि हर साल राज्य स्तर पर कर और नीतियों में बदलाव होते हैं, जो बिक्री को प्रभावित करते हैं। IMFL में व्हिस्की, वोडका, रम, जिन और ब्रांडी शामिल हैं, जिन्हें देशी शराब और पारंपरिक पेयों से अलग माना जाता है।

End of Feed