देश

वोटर लिस्ट नाम मामला : जवाब दाखिल करने के लिए सोनिया गांधी ने वक्त मांगा, अब 7 फरवरी को सुनवाई

आरोप है कि सोनिया गांधी को भारतीय नागरिकता मिलने से पहले उनका नाम दिल्ली के वोटर लिस्ट में शामिल किया गया। त्रिपाठी ने अपनी शिकायत में कांग्रेस नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की जिसे अतिरिक्त चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने खारिज कर दिया।

Image

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी। तस्वीर-PTI

Photo : PTI

Sona Gandhi News: वोटर लिस्ट नाम मामले में अपना जवाब दाखिल करने के लिए कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कोर्ट से समय मांगा है। सोनिया ने राउज एवेन्यू कोर्ट से कहा कि चूंकि रिवीजन का यह रिकॉर्ड बहुत पुराना है इसलिए उन्हें जवाब दाखिल करने के लिए वक्त चाहिए। वहीं, कोर्ट ने अधिवक्ता विकास त्रिपाठी की ओर से दायर रिवीजन पर सोनिया और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया। आरोप है कि सोनिया को भारतीय नागरिकता मिलने से पहले उनका नाम दिल्ली के वोटर लिस्ट में शामिल किया गया। त्रिपाठी ने अपनी शिकायत में कांग्रेस नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की जिसे अतिरिक्त चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने खारिज कर दिया।

दस्तावेज एकत्र करने के लिए वक्त मांगा

कांग्रेस की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता ने अदालत से जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड का यह मामला काफी पुराना है, इसलिए सभी जरूरी दस्तावेज इकट्ठे कर विस्तृत जवाब देने के लिए समय चाहिए। याचिका में आरोप लगाया गया है कि सोनिया गांधी का नाम भारतीय नागरिकता मिलने से पहले मतदाता सूची में शामिल किया गया था। इस आरोप के आधार पर विकास त्रिपाठी ने एफआईआर दर्ज कराने की मांग की थी।

अस्पताल में सोनिया को कराया भर्ती

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी देते हुए कहा कि सोनिया गांधी की हालत ठीक है और उन्हें छाती रोग विशेषज्ञ की निगरानी में रखा गया है। अस्पताल के एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि नियमित जांच के तहत उन्हें भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी को काफी समय से खांसी की समस्या है और वह समय-समय पर, खासकर शहर में प्रदूषण के कारण जांच के लिए आती रहती हैं। सूत्र ने बताया कि सोनिया गांधी को सोमवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article