देश

बेंगलुरु में PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक पर कार्रवाई, 6 पुलिसकर्मी निलंबित, जांच जारी

PM Modi Bengaluru Security Lapse: कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेंगलुरु दौरे के दौरान जिलेटिन स्टिक मिलने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। सुरक्षा में लापरवाही के आरोप में छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

Image

जांच पूरी होने के बाद तय होगी आगे की कार्रवाई (फाइल फोटो)

PM Modi Bengaluru Security Lapse: कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 मई को हुए बेंगलुरु दौरे से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। बेंगलुरु (Karnataka News) के बाहरी इलाके में जिलेटिन स्टिक मिलने की घटना के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। इस मामले में एसपी बेंगलुरु साउथ (रामनगर) के आदेश पर छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। यह निलंबन जांच पूरी होने तक जारी रहेगा। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहले से ही कड़ी निगरानी रखी जा रही थी। इसी बीच बेंगलुरु के बाहरी क्षेत्र में जिलेटिन स्टिक मिलने की सूचना से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया था।

अब तक की जांच में छह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

यह मामला सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही की ओर इशारा करता है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने तुरंत जांच शुरू की और शुरुआती जांच में कुछ पुलिसकर्मियों की भूमिका पर सवाल उठे। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की पूरी जांच की जाएगी और जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निलंबित पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि उन्होंने अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी में लापरवाही बरती, जिसके कारण संदिग्ध वस्तु की जानकारी समय पर सामने नहीं आ सकी।

हालांकि, अभी तक जांच पूरी नहीं हुई है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक को गंभीरता से लिया जाएगा, खासकर जब मामला देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़ा हो। इसलिए इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच चल रही है।

फिलहाल पुलिस विभाग में इस कार्रवाई के बाद हलचल मची हुई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की विस्तृत कार्रवाई तय की जाएगी।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article