गुजरात में भीषण हादसा: एसयूवी और ट्रक की टक्कर, छह लोगों की मौत, तीन घायल

गुजरात के बनासकांठा जिले में एक ट्रक की एक ‘स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल’ (एसयूवी) से शनिवार को टक्कर होने से एक महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गुजरात के बनासकांठा जिले में राजस्थान बॉर्डर के नजदीक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक ‘स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल’ (एसयूवी) और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। इतना ही नहीं तीन लोग घायल भी हो गए हैं। अमीरगढ़ पुलिस थाने के निरीक्षक पी डी गोहिल ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। यह दुर्घटना अबू-पालनपुर राजमार्ग पर इकबालगढ़ गांव के निकट शाम लगभग सात बजे हुई।

Accident News

सड़क हादसे में छह की मौत।

कब और कहां हुआ हादसा

पुलिस ने प्रारंभिक जांच हवाला देते हुए कहा कि हादसा तब हुआ जब गुजरात से राजस्थान की ओर जा रहे ट्रक ने डिवाइडर पार कर विपरीत दिशा से आ रही एक एसयूवी को टक्कर मार दी। अमीरगढ़ पुलिस थाने के निरीक्षक पी डी गोहिल ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि एययूवी सवार राजस्थान के नौ व्यक्ति एक मरीज के इलाज के लिए पालनपुर जा रहे थे। तभी इकबालगढ़ के निकट यह हादसा हो गया।

End of Feed