देश

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के साथ 'श्रीरामायण यात्रा' की होगी शुरुआत, ये होंगी सुविधाएं और किराया

'भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन' द्वारा संचालित यह विशेष यात्रा 17 दिनों की होगी, जिसमें श्रद्धालु लगभग 7600 किलोमीटर का पथ तय करेंगे।

Image

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन

Shri Ramayana Yatra Train: भारतीय रेल ने एक बार फिर देशवासियों को प्रभु श्रीराम के पावन स्थलों से जोड़ने के लिए 'श्रीरामायण यात्रा' की भव्य शुरुआत की है। इस यात्रा का शुभारंभ 25 जुलाई 2025 को दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से होगा। यह यात्रा न केवल एक रेल यात्रा है, बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभव है, जो श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रमुख स्थलों की सैर कराएगी।

श्रीराम के पथ पर यात्रा का मार्ग

यह ट्रेन यात्रियों को अयोध्या, नंदीग्राम, सीतामढ़ी, जनकपुर (नेपाल), बक्सर, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, नासिक, हम्पी और रामेश्वरम जैसे पवित्र स्थलों की यात्रा कराएगी- वे स्थान जहां श्रीराम की महागाथा जीवित है।

सुविधाओं से सजी आधुनिक ट्रेन

इस विशेष ट्रेन में तीन श्रेणियों की एसी सुविधाएं (AC I, AC II, AC III) हैं, जिसमें कुल 150 श्रद्धालु यात्रा कर सकेंगे। ट्रेन में आधुनिक तकनीक से सुसज्जित सुविधाएं दी गई हैं, ये हैं-

सेंसर्ड वॉशरूम

दो भव्य रेस्तरां

स्नान कक्ष

फुट मसाजर

CCTV और प्रत्येक कोच में सुरक्षा गार्ड

हर पड़ाव, एक पावन अनुभव-

Bharat Gaurav Tourist Train News

Bharat Gaurav Tourist Train News

  • अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, हनुमानगढ़ी और सरयू घाट की यात्रा होगी।
  • जनकपुर (नेपाल) में माता सीता के जन्मस्थान और राम-जानकी मंदिर का दर्शन मिलेगा।
  • वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर, तुलसी घाट और गंगा आरती जैसे दिव्य अनुभव यात्रियों को आत्मविभोर करेंगे।
  • रामेश्वरम में रामनाथस्वामी मंदिर और धनुषकोडी की यात्रा भी शामिल है।
  • हम्पी, जिसे रामायण काल की किष्किंधा नगरी माना जाता है, वहाँ हनुमान जी के जन्मस्थल अंजनेय पर्वत के दर्शन होंगे।

यात्रा मूल्य एवं बुकिंग जानकारी-

इस यात्रा के लिए IRCTC द्वारा निम्न पैकेज तय किए गए हैं:

3 AC: ₹1,17,975/- प्रति व्यक्ति

2 AC: ₹1,40,120/- प्रति व्यक्ति

1 AC (कैबिन): ₹1,66,380/-

1 AC (कूपे): ₹1,79,515/-

इसमें ट्रेन यात्रा, होटल ठहराव, पूर्ण शाकाहारी भोजन, बस द्वारा दर्शनीय स्थल भ्रमण, बीमा और IRCTC टूर मैनेजर की सेवाएँ शामिल हैं। ग्राहक 25% अग्रिम भुगतान कर बुकिंग आरंभ कर सकते हैं।

बुकिंग वेबसाइट: www.irctctourism.com/bharatgaurav

अधिक जानकारी के लिए लोग इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं- 8595931047, 8287930299, 8882826357, 8287930032, 8287930484

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें