देश

कारसेवकों पर गोली चलवाने को शिवपाल ने ठहराया जायज, कहा- संविधान की रक्षा के लिए...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2024, 07:26 PM IST

Shivpal Singh Yadav: शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को कहा कि अक्टूबर 1990 में अदालत के आदेश का पालन करने और संविधान की रक्षा करने के लिए तत्कालीन सपा सरकार के राज में अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलाई गई थी।

Image

शिवपाल सिंह यादव

Photo : BCCL

Shivpal Singh Yadav: अयोध्या में राम मंदिर के उद्धाटन से पहले समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने कारसेवकों पर गोली चलवाए जाने को जायज ठहराया है। उन्होंने कहा, उस वक्त तत्कालीन सपा सरकार ने अदालत के आदेश का पालन किया था और संविधान की रक्षा के लिए गोली चलाई गई थी। शिवपाल सिंह यादव ने इस दौरान भाजपा सरकार पर झूठ बोलने का भी आरोप लगाया।

सपा महासचिव व उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को कहा कि अक्टूबर 1990 में अदालत के आदेश का पालन करने और संविधान की रक्षा करने के लिए तत्कालीन सपा सरकार के राज में अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलाई गई थी। उन्होंने कहा, देखिए संविधान की रक्षा की गई थी। अदालत के आदेश का पालन हुआ था। भारतीय जनता पार्टी के लोग तो केवल झूठ बोलते हैं।

अदालत ने दिया था यथास्थिति बनाए रखने का आदेश

शिवपाल सिंह यादव ने कहा, आप लोग ही बताइए कि अदालत के आदेश का पालन हुआ था या नहीं? संविधान की रक्षा हुई थी। वहां पर जब अदालत का स्थगन आदेश था, यथा स्थिति बनाए रखनी थी तो वहां पर जो विवादित ढांचा था, जो बाबरी मस्जिद थी, उसे जब इन लोगों ने तोड़ा था तो वहां के प्रशासन की जिम्मेदारी थी कि वह अदालत के आदेश के अनुरूप यथास्थिति बनाए रखे। यादव ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा, उस वक्त संविधान का उल्लंघन किसने किया था? किसने अदालत के आदेश का उल्लंघन किया था? उनके खिलाफ तो कार्रवाई होनी चाहिए थी।

पांच कारसेवकों की हुई थी मौत

बता दें, उत्तर प्रदेश की तत्कालीन मुलायम सिंह यादव सरकार के शासनकाल में 30 अक्टूबर 1990 को अयोध्या में कर्फ्यू के दौरान जबरन बाबरी मस्जिद के नजदीक स्थित हनुमानगढ़ी जा रहे कारसेवकों पर प्रशासन द्वारा गोलियां चलवाई गई थीं, जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हुई थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article