बदल रहा समीकरण? जेल से निकलने के बाद संजय राउत ने की फडणवीस की तारीफ, मोदी- शाह से भी करेंगे मुलाकात

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 10, 2022, 11:44 PM IST

उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत पिछले 90 दिनों से अधिक समय से जेल में थे। बुधवार को ही उन्हें जमानत मिली है। ईडी ने पात्रा चॉल भूमि घोटले में उन्हें गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से वो जेल में थे। जेल से निकलने के बाद संजय राउत ने सबसे पहले उद्धव ठाकरे से फोन पर बात की।

जेल से निकलने के बाद संजय राउत (Sanjay Raut) के सुर बदले हुए दिख रहे हैं। जो संजय राउत जेल जाने से पहले आक्रमक रुख अपनाए हुए थे वो अब गंभीर और शांत दिख रहे हैं। जिस देवेंद्र फडणवीस समेत पूरी बीजेपी (BJP) पर वो हमलावर रहते थे, अब उसके प्रति प्यार दिखा रहे हैं, उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।

sanjay raut

जेल से निकलते ही बदले संजय राउत के सुर

बुधवार को जमानत मिलने के बाद जब वो जेल से निकले तो शिवसेना के समर्थक खासे उत्साहित नजर आए। जेल से बाहर निकलने के बाद वो केंद्र को तो शुरू में निशाने पर लिए, लेकिन गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए संजय राउत एकदम से बदले-बदले दिखे। उन्होंने कहा- "मैं आज उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मिलूंगा। लोगों के काम को लेकर मैं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से 2-4 दिनों में मुलाकात करूंगा। मैं दिल्ली भी जाऊंगा और पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलूंगा।"

End of Feed