देश

लालच, विश्वासघात या नेतृत्व की विफलता? मनीष तिवारी बोले- क्रॉस-वोटिंग की होनी चाहिए जांच

Cross Voting Issue: कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने गुरुवार को कहा कि बीते नौ सितंबर को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में कथित ‘क्रॉस-वोटिंग’ की जांच होनी चाहिए क्योंकि यह एक गंभीर मामला है। उनका कहना था कि क्रॉस-वोटिंग के तीन आयाम हैं। पहला आयाम लालच है। दूसरा विश्वासघात और तीसरा, यह नेतृत्व की विफलता है।

Image

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी (फाइल फोटो)

Cross Voting Issue: कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने गुरुवार को कहा कि बीते नौ सितंबर को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में कथित ‘क्रॉस-वोटिंग’ की जांच होनी चाहिए क्योंकि यह एक गंभीर मामला है। तिवारी ने यह भी कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों को भी आत्मचिंतन करना चाहिए, क्योंकि ‘क्रॉस-वोटिंग’ संबंधित दलों के ‘‘नेतृत्व की विफलता’’ का भी संकेत देती है।

कांग्रेस नेता ने क्या कुछ कहा?

समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, उनका कहना था कि क्रॉस-वोटिंग के तीन आयाम हैं। पहला आयाम लालच है। दूसरा विश्वासघात और तीसरा, यह नेतृत्व की विफलता है। इसलिए अगर ‘क्रॉस-वोटिंग’ हुई है, तो यह एक गंभीर मामला है। हर पार्टी के नेतृत्व को इसकी जांच और आत्मचिंतन करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस विषय पर विस्तार से कोई टिप्पणी नहीं करना चाहेंगे।

कई भाजपा नेताओं ने दावा किया है कि उपराष्ट्रपति चुनाव में कम से कम 15 विपक्षी सदस्यों ने राष्ट्रीय जनंतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन को वोट दिया था। उन्होंने यह भी दावा किया है कि विपक्ष और किसी गठबंधन में नहीं होने वाली छोटी पार्टियों के 35 से ज़्यादा सांसदों ने राजग उम्मीदवार को वोट दिया। राधाकृष्णन ने कुल 752 वैध मतों में से 452 मत प्राप्त करके चुनाव जीता, जबकि विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 300 मत मिले। उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में कुल 767 वोट पड़े थे, जिनमें 15 अवैध करार दिए गए।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article