Satya Niketan Hadsa: सात मौतों पर बड़ा एक्शन, जमानत खारिज होते ही शुभम त्यागी ने किया सरेंडर; MCD के तीन अफसर सस्पेंड

Satya Niketan Hadsa: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पीजी इमारत गिरने से हुई 7 मौतों के मामले में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद आरोपी पीजी ऑपरेटर शुभम त्यागी ने पटियाला हाउस कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जिसके बाद अदालत ने शुभम और उसके पार्टनर सुधांशु को 2 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

Satya Niketan Hadsa: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके (Satya Niketan Collapse) में 6 सितंबर को एक पीजी (PG) इमारत गिरने से हुए दर्दनाक हादसे में न्याय की प्रक्रिया तेज हो गई है। इस हादसे में 7 बेकसूर लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। मामले में घिरते देख आरोपी पीजी ऑपरेटर शुभम त्यागी ने पटियाला हाउस कोर्ट के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। इससे एक दिन पहले ही अदालत ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था।

Satya Niketan hadsa

सत्य निकेतन हादसा (फाइल फोटो)

पटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की अर्जी पर सुनवाई करते हुए शुभम त्यागी और उसके पार्टनर सुधांशु दोनों को 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की तह तक पहुंचने के लिए दोनों आरोपियों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही पुलिस हादसे से जुड़े अहम सबूत और शुभम का मोबाइल फोन भी बरामद करने में जुटी है।

End of Feed