देश

जिस खालिस्तान के कारण इंदिरा गांधी की हत्या हुई, उसी के पक्ष में बयान दे रहे गहलोत ने दिया बयान, BJP ने साधा निशाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 25, 2023, 02:35 PM IST

Ashok Gehlot: राजस्थान में मुख्यमंत्री गहलोत ने जोधपुर में एक बयान दिया। उन्होंने हिंदू मुस्लिम कर देश में माहौल खराब करने के लिए भाजपा को दोषी ठहराया और कहा कि हिंदू-मुस्लिम के कारण खालिस्तान की मांग उठ रही है।

Image

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा

Photo : ANI

Ashok Gehlot: भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। उन्होंने अशोक गहलोत पर खालिस्तान के पक्ष में बयान देने का आरोप लगाते हुए कहा है जिस खालिस्तान के कारण इंदिरा गांधी की हत्या हुई, उसी खालिस्तान के पक्ष में कांग्रेस के एक सिटिंग मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बयान दिया है।

भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए पात्रा ने कहा कि अगर कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में अपने घोषणापत्र में किए गए वादे को पूरा किया होता तो आज अशोक गहलोत को खालिस्तान और राहुल गांधी को हमास का समर्थन नहीं करना पड़ता। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में कई वादे किए थे लेकिन 'कुछ नहीं हुआ'। पात्रा ने आरोप लगाया कि तुष्टिकरण की राजनीति के कारण अशोक गहलोत खालिस्तान और राहुल गांधी एवं कांग्रेस हमास का समर्थन कर रहे हैं।

ट्रैक्टर कांड के लिए भी गहलोत सरकार को बताया जिम्मेदार

राजस्थान के भरतपुर के बयाना में ट्रैक्टर द्वारा एक युवक की हत्या को लेकर अशोक गहलोत सरकार पर कानून व्यवस्था की खराब हालात के लिए निशाना साधते हुए भाजपा प्रवक्ता ने प्रियंका गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। संबित पात्रा ने प्रियंका पर हमला करते हुए कहा कि यह केवल एक युवक की हत्या का विषय नहीं है, बल्कि ये आज पूरे राजस्थान और अन्य सभी कांग्रेस शासित राज्यों का विषय है। भाजपा प्रवक्ता ने प्रियंका गांधी से मांग की कि रैली करने से पहले आज भरतपुर के उस गांव में जाएं जहां यह हत्या हुई है, पीड़ित परिवार से मिलें और इस विभत्स हत्या के दोषियों के साथ जिम्मेदार पुलिसकर्मियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करके दिखाएं।

क्या कहा था गहलोत ने?

राजस्थान में मुख्यमंत्री गहलोत ने जोधपुर में एक बयान दिया। उन्होंने हिंदू मुस्लिम कर देश में माहौल खराब करने के लिए भाजपा को दोषी ठहराया और कहा कि हिंदू-मुस्लिम के कारण खालिस्तान की मांग उठ रही है। उन्होंने कहा, पंजाब के एक सरकार मुझे कहने लगे कि अगर धर्म के नाम पर बात करते हैं तो हिंदुस्तान में हिंदू की बात करते हैं, तो हम सिख हैं। हमारे लोगों ने खालिस्तान की मांग करके क्या गलत किया है?

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!