देश

संभल के सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क को बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2 करोड़ रुपये के बिजली बिल भुगतान वाले आदेश पर लगाई रोक

Sambhal News : संभल के सांसद जिया उर रहमान बर्क को इलाहाबाद हाइकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क से उनके संभल स्थित आवास पर 2 करोड़ रुपये के बिजली बिल का भुगतान करने की मांग की गई थी।

Image

सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Zia ur Rehman Barq: संभल के सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क को इलाहाबाद हाइकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। जानकारी के अनुसार, हाईकोर्ट ने 15 मई 2025 के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क से उनके संभल स्थित आवास पर 2 करोड़ रुपये के बिजली बिल का भुगतान करने की मांग की गई थी। इस बीच, संभल समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क ने कहा कि मुझे हाईकोर्ट से कुछ राहत मिली है। कोर्ट ने कहा कि मामला गलत तरीके से दर्ज किया गया है... पिछले 6 महीने से मेरे घर की बिजली कटी हुई है। जिन बिजली अधिकारियों ने मुझ पर बिजली चोरी का आरोप लगाया है, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि वे कितनी ईमानदारी से काम कर रहे हैं? मेरे खिलाफ दर्ज बिजली चोरी का मामला बिल्कुल बेबुनियाद है। दबाव में मामला दर्ज किया गया है, लेकिन हमें उम्मीद थी कि हमें कोर्ट से न्याय मिलेगा।

2 जुलाई फिर होगी मामले की अगली सुनवाई

बता दें, यह आदेश जस्टिस एसडी सिंह एवं जस्टिस संदीप जैन की खंडपीठ ने सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क की याचिका पर दिया है। हाई कोर्ट ने पावर कारपोरेशन के अधिवक्ता को 3 सप्ताह का समय इस मामले में जरूरी जानकारी हासिल करने के लिए दिया है और याचिका पर सुनवाई के लिए 2 जुलाई की तारीख तय की है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें