'सच्चाई से ऐसा डरे, झूठ की शरण ले ली...', राज्यसभा में PM मोदी के भाषण पर राहुल गांधी का पलटवार; कही यह बात

Budget 2026: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि मोदी जी सच्चाई से ऐसा डरे, झूठ की शरण ले ली।

Budget 2026: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी सच्चाई से ऐसा डरे, झूठ की शरण ले ली। दरअसल, पीएम मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था।

Rahul Gandhi

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी

PM मोदी पर बरसे राहुल गांधी

संसद का बजट सत्र अब तक हंगामेदार रहा है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल रही है। इस बीच, राहुल गांधी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''बस सवालों से इतनी घबराहट? मोदी जी सच्चाई से ऐसा डरे, झूठ की शरण ले ली। खैर, जो उचित समझा, वही किया।''

End of Feed