PM के स्वदेशी अभियान के आह्वान पर मिला संघ का साथ, RSS खड़ा करेगा स्वदेशी का जन आंदोलन

हाल ही में प्रधानमंत्री के इस बात पर बोलने पर कि विदेशी वस्तुओं का बाजार भारत में बढ़ा हुआ है। RSS ने इस अभियान को समर्थन दिया और कहा कि जन जागरण अभियान शुरू करेगा। इसके तहत लोगों को विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार के प्रति जागकरूक किया जाएगा।

Swadeshi Jagran Manch On Swadeshi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार की अपील करते हुए कहा कि हर गांव के व्यापारी यह प्रतिज्ञा लें कि वे विदेशी सामान नहीं बेचेंगे। प्रधानमंत्री के इस स्वदेशी आह्वान के बाद आरएसएस से जुड़ी संस्था स्वदेशी जागरण मंच इसे राष्ट्रीय आंदोलन बनाने की तैयारी कर रहा है। संघ जल्द ही 'स्वदेशी, सुरक्षा और स्वावलंबन अभियान' शुरू करेगा ।

Rss supported modi on swadeshi campaign

स्वदेशी जागरण मंच शुरू करेगा जन जागरण अभियान (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री का स्वदेशी आह्वान

हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने यह कहा कि वो सभी देश भारत के विरोध में खड़े हैं, फिर भी भारतीय बाजारों में अपनी सस्ती चीजें भर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने पिचकारी से लेकर भगवान गणेश की मूर्ति तक का ज़िक्र कर संकेत साफ किया कि उनका निशाना चीन पर है। जिससे भारत में पिछले दो दशक से भारी मात्रा में सस्ता सामान आ रहा है।

End of Feed