'बेगुनाह मृतकों को याद कर रहा हूं, आतंकियों के आगे नहीं झुकेगा भारत'...पहलगाम हमले की पहली बरसी पर बोले पीएम मोदी

Pahalgam Attack: पिछले साल 2025 में इसी दिन पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोषों ने जान गंवाई थी। पीएम मोदी ने इस दिन को याद करते हुए मृतकों के प्रति अपनी संवेदना जताई है।

Pahalgam Attack: आज पहलगाम हमले की पहली बरसी है। पिछले साल 2025 में इसी दिन पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोषों ने जान गंवाई थी। पीएम मोदी ने इस दिन को याद करते हुए मृतकों के प्रति अपनी संवेदना जताई है। पीएम मोदी ने एक्स पर संदेश में कहा- पिछले साल इसी दिन पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को याद कर रहा हूं। उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। एक राष्ट्र के रूप में, हम शोक और दृढ़ संकल्प में एकजुट हैं। भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा। आतंकवादियों के घिनौने मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।

भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की अपनी नीति जारी रखेगा : शाह

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले वर्ष हुए पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को बुधवार को याद किया और कहा कि भारत आतंकवाद तथा उसे पनाह देने वालों को कतई बर्दाश्त न करने की अपनी नीति जारी रखेगा। गृह मंत्री ने एक्स पर साझा किए एक संदेश में कहा, अपने लोगों को खोने का दुख और पीड़ा आज भी हर भारतीय के दिल में कायम है। आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है, जिसके खिलाफ हमें एकजुट होकर लड़ना और उसे हराना होगा। भारत आतंकवाद और उसे शरण देने वालों को कतई बर्दाश्त न करने की अपनी नीति जारी रखेगा।

End of Feed