देश

‘मदर ऑफ सैटन’ से लखनऊ को दहलाने की थी तैयारी! रेड फोर्ट ब्लास्ट के आरोपियों ने की थी रेकी; विधानसभा समेत कई ठिकाने थे निशाने पर

दिल्ली के रेड फोर्ट कार ब्लास्ट मामले के दो मुख्य आरोपी डॉ. मुजम्मिल शकील और डॉ. शाहीन सईद 25 से 30 अगस्त 2025 के बीच हरियाणा के फरीदाबाद से लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने विधानसभा, बापू भवन, बड़ा इमामबाड़ा, लालबाग और अमीनाबाद जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों की रेकी की थी।

Image

लखनऊ को दहलाने की थी साजिश। (फोटो- AI)

दिल्ली के रेड फोर्ट कार ब्लास्ट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसी ने दावा किया है कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने पिछले साल अगस्त में लखनऊ जाकर अलग-अलग जगहों की रेकी की थी। इस दौरान उन्होंने विधानसभा समेत कई अहम जगहों पर आतंकी हमलों की साजिश भी रची थी।

25 से 30 अगस्त 2025 के बीच लखनऊ में थे आरोपी

एनआईए सूत्रों के मुताबिक, मामले के दो मुख्य आरोपी डॉ. मुजम्मिल शकील और डॉ. शाहीन सईद 25 से 30 अगस्त 2025 के बीच हरियाणा के फरीदाबाद से लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने विधानसभा, बापू भवन, बड़ा इमामबाड़ा, लालबाग और अमीनाबाद जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों की रेकी की थी।

विधानसभा समेत कई ठिकाने थे निशाने पर

सूत्रों के अनुसार, आरोपी विस्फोटकों से भरी कार के जरिए इन इलाकों को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। जांच में यह भी पता चला है कि मुजम्मिल ने अपने मोबाइल फोन से लखनऊ में ऐसे केमिकल दुकानों की तलाश की थी, जहां टीएटीपी यानी ट्राइएसीटोन ट्राइपेरॉक्साइड बनाने के लिए जरूरी रसायन मिल सकें।

टीएटीपी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर “मदर ऑफ सैटन” के नाम से जाना जाता है और इसी विस्फोटक का इस्तेमाल इन आरोपियों ने 10 नवंबर को हुए रेड फोर्ट कार ब्लास्ट में किया था।

लखनऊ में यहां रुके थे आरोपी

एनआईए के मुताबिक, शाहीन सईद ने मुजम्मिल के कहने पर इन दुकानों के नाम अपनी डायरी में नोट किए थे। बाद में यह सूची उसके मोबाइल फोन से बरामद हुई। जांच एजेंसी का दावा है कि दोनों आरोपी लखनऊ में शाहीन के रिश्तेदार के घर ठहरे थे।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने शहर के बाहरी इलाके में ऐसी जगह तलाशने की कोशिश की थी, जहां गुप्त तरीके से विस्फोटक तैयार किए जा सकें। एनआईए ने तकनीकी विश्लेषण, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और वित्तीय लेनदेन की जांच के जरिए पूरे घटनाक्रम को जोड़ने का दावा किया है।

14 मई को 7,500 पन्नों की चार्जशीट की थी दाखिल

एनआईए ने इस मामले में 14 मई को 7,500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। एजेंसी का कहना है कि अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट से जुड़े आतंकी संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद का यह मॉड्यूल लखनऊ में गुप्त ठिकाना बनाकर सिलसिलेवार धमाकों की साजिश रच रहा था। हालांकि समय रहते मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर दिया गया।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

प्याज के दाम 59 फीसदी बढ़े! त्योहार से पहले आम आदमी पर पड़ी महंगाई की मार; मोदी सरकार पर भड़के खरगे

प्याज के दाम 59 फीसदी बढ़े! त्योहार से पहले आम आदमी पर पड़ी महंगाई की मार; मोदी सरकार पर भड़के खरगे

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम