'दान में मिले सोना-चांदी सुरक्षित, भविष्य में नहीं होगी ऐसी घटना'; राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आया ट्रस्ट का बयान

Ram Mandir Donations Theft Row: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में श्री राम मंदिर जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट का पहला बयान सामने आया है। इस बयान में ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा के इस्तीफे की पुष्टि की।

Ram Mandir Donations Theft Row: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में श्री राम मंदिर जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट का पहला आधिकारिक बयान सामने आया है। इस बयान में ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा के इस्तीफे की पुष्टि की। हालांकि, इस्तीफा पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। ट्रस्ट अगली बैठक में इस पर विचार-विमर्श करेगा।

Ram Mandir

अयोध्या स्थित राम मंदिर (फाइल फोटो)

ट्रस्ट मौजूदा घटना से स्तब्ध और आहत

ट्रस्ट ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में श्रीराम मंदिर को लेकर सामने आई घटनाओं को लेकर वह स्तब्ध, आहत और बेहद दुखी है। हालांकि, ट्रस्ट ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने का भरोसा जताया। ट्रस्ट ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और श्रद्धालुओं का विश्वास हर हाल में बनाए रखा जाएगा।

End of Feed