11 Years of PM Modi: रक्षा शक्ति' के 11 साल पूरे, पीएम मोदी बोले, 'आत्मनिर्भर बनने पर दिया पूरा ध्यान'

11 Years of PM Modi: रक्षा मंत्रालय और वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री की भावना को दोहराते हुए स्वदेशीकरण और नवाचार की दिशा में देश के कदम की तारीफ की है।

11 Years of PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए 'रक्षा शक्ति के 11 साल' पूरे होने का जश्न मनाया है। इसके साथ ही उन्होंने आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भरता पर दोहरे फोकस को रेखांकित किया है।'एक्स' पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, "पिछले 11 वर्षों में हमारे रक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं, जिसमें आधुनिकीकरण और रक्षा उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भर बनने पर स्पष्ट ध्यान दिया गया है। यह देखकर खुशी होती है कि भारत के लोग अपने देश को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ कैसे एकजुट हुए हैं!"

PM Modi

पीएम मोदी

रक्षा मंत्रालय ने इस उपलब्धि के बारे में अपने 'एक्स' अकाउंट पर विस्तार से लिखा है। मंत्रालय ने लिखा,"पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत का रक्षा क्षेत्र आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक रूप से आगे बढ़ा है। आत्मनिर्भर भारत और मेक इन डंडिया जैसे अभियानों के तहत अब भारत रक्षा निर्यातक के रूप में वैश्विक स्तर पर उभरा है। ब्रह्मोस मिसाइल और उन्नत पनडुब्बियों जैसी स्वदेशी तकनीकों ने देश की सुरक्षा को और मजबूत किया है। आज भारत 100 से ज्यादा देशों को रक्षा उत्पाद निर्यात कर रहा है। इस अवसर पर हम एक सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में हुए इस परिवर्तन को नमन करते हैं।"

End of Feed