इन राज्यों में निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सांसद; कर्नाटक से मल्लिकार्जुन खरगे और राजस्थान से सतीश पूनिया समेत इन नेताओं की हुई संसद में एंट्री

Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव 2026 के तहत कर्नाटक, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पवन खेड़ा, भाजपा के तरुण चुघ और सतीश पूनिया समेत कई कद्दावर नेता बिना किसी मुकाबले के संसद के उच्च सदन पहुंच गए हैं। पढ़िए पूरी खबर।

Rajya Sabha Election 2026: आगामी 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले देश के चार बड़े राज्यों से बड़ी खबर सामने आई है। कर्नाटक, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में नाम वापसी की आखिरी तारीख (गुरुवार) को किसी भी निर्दलीय या विपक्षी प्रत्याशी के मैदान में न रहने के कारण सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। इस चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया जैसे कई कद्दावर नेताओं ने बिना किसी मुकाबले के संसद के उच्च सदन का टिकट पक्का कर लिया है। आइए राज्यवार जानते हैं।

rajya sabha election 2026

इन राज्योें से उम्मीदवार निर्विरोध जीते

कर्नाटक: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत ये 4 दिग्गज निर्विरोध जीते

कर्नाटक में राज्यसभा की 4 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध चुन लिया गया है। निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक, मैदान में सिर्फ चार ही दावेदार थे, जिसके चलते वोटिंग की नौबत नहीं आई। कांग्रेस की ओर से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी के मीडिया एवं पब्लिसिटी विंग के प्रमुख पवन खेड़ा और कांग्रेस सेकेरेट्री मंसूर अली खान निर्विरोध चुने गए हैं। संख्या बल के हिसाब से कांग्रेस को 3 सीटें मिली हैं। भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर अपने इकलौते चेहरे प्रो. एम. नागराज को मैदान में उतारा था, जो बिना किसी विरोध के संसद पहुंचने में कामयाब रहे।

End of Feed