'राष्ट्रीय गीत का अपमान करने वालों की देशभक्ति पर सवाल उठना तय', वंदे मातरम् विवाद को लेकर कांग्रेस पर बरसे राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) द्वारा अपने कार्यक्रमों में 'वंदे मातरम्' के केवल शुरुआती दो पंक्तियों को गाने के फैसले पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गीत का अनादर करना बेहद दुखद और असंवैधानिक है, जिससे कांग्रेस के नेताओं की देशभक्ति और संविधान के प्रति निष्ठा पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

देश के राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक घमासान और तेज हो गया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) द्वारा पार्टी कार्यक्रमों में 'वंदे मातरम्' के केवल पहले दो पद गाने के निर्णय की सख्त आलोचना की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गीत का सम्मान न करना बेहद दुखद और असंवैधानिक है, और जो ऐसा करता है उसकी देशभक्ति पर प्रश्नचिह्न लग जाता है।

Rajnath Singh Vande Mataram row

कांग्रेस के फैसले पर भड़के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (फाइल फोटो)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए राजनाथ सिंह ने लिखा कि भारतीय संविधान के अनुसार संसद सर्वोच्च संस्था है और उसके द्वारा बनाए गए कानून देश के हर नागरिक पर लागू होते हैं। ऐसे में यदि कोई राष्ट्रीय प्रतीकों या संवैधानिक मर्यादाओं को मानने से इनकार करता है, तो संविधान के प्रति उसकी वफादारी पर संदेह पैदा होना स्वाभाविक है।

End of Feed