Rajgarh: जब बेटी का घर बचाने की खातिर रोने लगे SDM , कलेक्टर के नोटिस पर झलका दर्द

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Nov 11, 2022, 03:55 PM IST

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में पदस्थ एसडीएम को कलेक्टर ने कारण बताओ का नोटिस जारी किया है जिसके बाद वह भावुक हो गए और रोने लगे। एसडीएम ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी का घर बर्बाद हो रहा है और उन्हें ही नोटिस थमाया जा रहा है।

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ (Rajgarh) में तैनात SDM संजय उपाध्याय का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है जिसमें वह फूट फूट कर रोते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल एसड़ीएम अपनी बेटी का घर बचाने के चक्कर में SDM साहब को खुद भी कारण बताओ नोटिस मिल गया है। एक वीडियो में संजय गोली मारने की धमकी देते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के आधार पर कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने उन्हें नोटिस देकर जवाब तलब किया है।

एसडीएम ने दी सफाई

हालांकि यह वीडियो दो साल पुराना बताया जा रहा है जिसमें एसडीएम संजय उपाध्याय कह रहे हैं, 'वो महिला मेरी बेटी का घर बर्बाद कर रही है। उसको सजा ना देकर मेरे से जवाब मांगा जा रहा है। वो महिला बार-बार मेरे खिलाफ शिकायत दर्ज कराती रहती है कि मेरी वजह से उसकी शिकायत पर एक्शन नहीं हो रहा है। जबकि आईजी स्तर पर दो बार उसकी शिकायत पर जांच हो चुकी है। उसने उल्टा मेरी बेटी को जनवरी 2021 में रात को घर में घुसकर मारा था। जिसके बाद उसके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज की गई और अभी कोर्ट में मेरी बेटी की गवाही भी चल रही है।'

End of Feed